धनबाद में गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक गैस कटर सिलेंडर फटने की घटना ने अफरा-तफ़री मचा दी। घटना के समय सिलेंडर के आसपास 8 से 10 लोग मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर फटते ही गैस तेजी से बाहर निकली, जिससे आसपास खड़े लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर अस्वस्थ हो गए।
घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। इलाज के दौरान संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि संजय यादव घर से दोस्त के साथ काम करने के लिए गए थे। देर रात लगभग 1 बजे वह अचानक घर लौटे और तेज सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत करने लगे। हालात गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में संजय के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.