बेटमा में दो हत्याओं का खुलासा, लूट और गेमिंग विवाद में गई जान

बेटमा (मध्य प्रदेश)। बेटमा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। एक मामले में लूट के इरादे से की गई हत्या सामने आई, जबकि दूसरे में ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दोनों मामलों में पुलिस ने तकनीकी जांच, साइबर सेल और सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ऑनलाइन गेमिंग के पैसे के विवाद में हत्या
पहला मामला चंबल नदी के पास खेत का है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रमजान और समीर के बीच ऑनलाइन गेमिंग में करीब 6 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। इस पैसे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
घटना वाले दिन रमजान ने समीर को चंबल नदी के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में रमजान ने पास पड़े पत्थर से समीर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लूट के इरादे से ड्यूटी लौट रहे युवक की हत्या
दूसरा मामला ग्राम सिंधीपुरा स्थित भेरूबाबा मंदिर के पास का है, जहां 4-5 मई की रात ड्यूटी से घर लौट रहे 25 वर्षीय राहुल पंवार की हत्या कर दी गई थी।
मृतक के भाई रवि की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पता चला कि राहुल पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसका मोबाइल व पर्स लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।
गंभीर हालत में मिले राहुल की बाद में मौत हो गई।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने विक्की उर्फ विक्कू (19) निवासी सिंधीपुरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राहुल को अकेला देखकर पहले रोका और फिर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मोबाइल और पर्स लूटकर सभी मौके से फरार हो गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.