उत्तराखंड बोर्ड :16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का चयन प्रक्रिया जारी है।
हालांकि, शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं के समय भी कई शिक्षकों को एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) ड्यूटी में लगाया जा रहा है। कई स्कूलों से तीन-चार शिक्षक इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शामिल हैं।
डॉ. माजिला ने बताया कि शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी का दबाव है। एक तरफ उन्हें छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा करने का दबाव है, वहीं दूसरी तरफ मतदाता सूची संबंधी कार्य में लगाया जा रहा है। इससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले शासन ने आदेश जारी किया था कि किसी भी शिक्षक को गैर-शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द ही जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.