उत्तराखंडटॉप न्यूज़FEATURED
उत्तराखंड के गवर्नर के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, श्रीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर को उतारा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थिति गंभीर नहीं थी, लेकिन जोखिम से बचने के लिए तत्काल एहतियात बरतते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया। हेलीकॉप्टर को श्रीनगर गढ़वाल के जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया और राज्यपाल गुरमीत सिंह को बाद में पास के पुलिस गेस्ट हाउस में ले जाया गया। अधिकारियों ने इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं दी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.