बिहारटॉप न्यूज़
बिहार में जीत, महाराष्ट्र में संकट: भाजपा के छह नेताओं ने छोड़ी पार्टी

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
महाराष्ट्र में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा को राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ा है। उल्हासनगर क्षेत्र से भाजपा के छह पूर्व नगरसेवक शुक्रवार को पार्टी से अलग होकर शिवसेना और उसकी स्थानीय सहयोगी टीम ओमी कालानी (टीओके) में शामिल हो गए। इनमें तीन ऐसे चेहरे भी हैं, जिन्हें शहर में भाजपा का मज़बूत आधार माना जाता था।
इसी बीच, बिहार में भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। इसके विपरीत, महाराष्ट्र में चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेताओं का भाजपा का साथ छोड़ना पार्टी के लिए प्रतिकूल संकेत माना जा रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.