आज रविवार है और चातुर्मास की विधिवत शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। चंद्रमा आज तुला राशि में भ्रमण करेगा और फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही रवियोग और त्रिपुष्कर योग जैसे विशेष संयोग भी आज बन रहे हैं, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माने जाते हैं।
आज का दिन राशियों के अनुसार कई शुभ अवसरों और सतर्कताओं का संकेत दे रहा है। कहीं नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, तो कहीं पुराने कार्यों की प्रगति संभव है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है—
दैनिक राशिफल (6 जुलाई 2025)
मेष
आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। किसी कार्य को लेकर अगर भ्रम की स्थिति हो, तो फिलहाल निर्णय न लें। व्यापार में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। किसी करीबी से अप्रिय समाचार मिल सकता है। कोई पुराना अटका काम भी पूरा हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है।
वृषभ
शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है, बेहतर होगा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दूसरों पर जिम्मेदारियां डालने से बचें। शौक पूरे करने में खर्च बढ़ सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट हो सकती है। साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। रचनात्मकता में निखार आएगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, मनचाहा कोर्स मिलने की संभावना है। आस-पास की समस्याओं से राहत मिलेगी। किसी मित्र की मदद के लिए आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है। खर्च और आय में संतुलन जरूरी रहेगा। जीवनसाथी से हल्की तकरार संभव है।
कर्क
नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनसाथी से बातचीत हो सकती है।
सिंह
नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। लोन संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। वाहन की मरम्मत में खर्च बढ़ सकता है। बचत की आदत अपनाना लाभदायक रहेगा।
कन्या
दिन सामान्य रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन से खुशहाली आएगी। धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। योजनाएं फलीभूत होंगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
तुला
कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें। पड़ोस में किसी बात पर विवाद हो सकता है। सहकर्मियों से अच्छे संवाद का अवसर मिलेगा। वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। यदि किसी से धन लिया है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। काम के बोझ के कारण आराम कम मिलेगा। घर में बदलाव की योजना बन सकती है। नया वाहन लेने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।
धनु
बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। क्रोध को नियंत्रण में रखें। संतान की संगति पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई अनावश्यक विवाद से बचें।
मकर
काम का बोझ अधिक रहने से एकाग्रता में कमी आ सकती है। खर्चों में कटौती जरूरी होगी। आय के अनुसार ही व्यय करें। घर में विवाह संबंधी चर्चा से उत्सव का माहौल रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
कुंभ
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान को किसी स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोई पुराना निर्णय परेशान कर सकता है। कानूनी मामलों में मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है।
मीन
कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सूझबूझ से काम लें। पारिवारिक कलह से तनाव संभव है, वरिष्ठों से सलाह लें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कोई मन की बात मां से साझा करेंगे, जिसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगी।