इस्लामाबाद। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया एक बार फिर सामने आई है। इस्लामाबाद ने आरोप लगाया है कि भारत नदियों के जल को रणनीतिक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर क्षेत्रीय जल प्रवाह पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए भारत के कदम को लेकर कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने और पाकिस्तान के हिस्से के जल प्रवाह में बाधा डालने के लिए “आधारहीन आतंकवाद के आरोपों” का सहारा लिया जा रहा है, जिसे पाकिस्तान स्वीकार नहीं करता।

उन्होंने कहा कि भारत के इन कदमों और आरोपों को पाकिस्तान पूरी तरह खारिज करता है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि से जुड़े कई प्रावधानों पर पुनर्विचार और कुछ कदमों को स्थगित करने का फैसला लिया था।