वैदिक पंचांग के अनुसार 23 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए नए अवसर और लाभ के संकेत दे सकते हैं।
मेष राशि के लोगों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, वहीं मिथुन राशि वालों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। कन्या राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 23 मार्च का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन सेवा और परोपकार से जुड़े कार्यों में भागीदारी दिला सकता है, जिससे सम्मान और पहचान मिल सकती है। आप नए कामों की योजना बनाएंगे और पुराने अधूरे कार्यों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर सजग रहना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए मानसिक दबाव कम होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि
आज आपको अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो बातचीत से उसका समाधान संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है और आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग भी बन सकता है। संतान की उपलब्धि से घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सतर्कता जरूरी है। व्यापार से जुड़े लोगों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधानी बरतें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटकी कोई व्यापारिक डील पूरी हो सकती है। क्रिएटिव और डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि पारिवारिक मामलों में पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें।
सिंह राशि
आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रभाव में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के कारण सम्मान या पुरस्कार मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। सेहत का विशेष ख्याल रखें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार की पुरानी समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होंगी। परिवार के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
धनु राशि
आज आप कुछ नया करने की प्रेरणा महसूस करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
मकर राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। माता-पिता के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए विरोधियों से सावधान रहें और किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें।
कुंभ राशि
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपके सुझावों से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और पदोन्नति की चर्चा भी हो सकती है।
मीन राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।