मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज मित्र सप्तमी तथा विष्णु सप्तमी के रूप में मनाई जा रही है। गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। चंद्रमा आज पूरे दिन कुंभ राशि में संचरण करेगा, जिससे अनफा योग का निर्माण हो रहा है। वहीं बृहस्पति के कर्क राशि में स्थित होने से हंस राजयोग सक्रिय रहेगा। मंगल की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से धन योग भी बन रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग का योग आज के दिन को और अधिक शुभ बना रहे हैं।
दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल और पंचांग के विश्लेषण पर आधारित होता है। इसके माध्यम से प्रत्येक राशि—मेष से मीन तक—के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थितियों, पारिवारिक संबंधों, स्वास्थ्य और दैनंदिन घटनाओं का संकेत मिलता है। इस भविष्यफल के आधार पर दिन की योजनाओं को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा सकता है और संभावित अवसर व चुनौतियों के लिए तैयारी की जा सकती है।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
प्रेम संबंधों में आज सामंजस्य और आत्मीयता बनी रहेगी। वहीं कारोबार में उतार–चढ़ाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से उधार लिया है, तो उसकी वसूली का दबाव बढ़ सकता है। किसी की कही बात पर जल्द भरोसा करने से बचें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। व्यापार में लाभदायक सौदा होने की संभावना है। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपके कामों को गति देगा। संपत्ति या घर से संबंधित कोई शुभ निर्णय संभव है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता प्रभावित करेगी। कला व सृजनात्मक कार्यों में मन जुटा रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा। किसी सहकर्मी की बात से मन खिन्न हो सकता है। विदेश शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को नई जानकारी से लाभ मिलेगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
मन में किसी उलझन के चलते कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में बहस-मुबाहिसा बढ़ सकता है। माताजी से किया वचन पूरा करेंगे। सरकारी कार्यों में भी प्रगति होगी। आवश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन सराहा जाएगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। परिवार के साथ बिताया समय मन हल्का करेगा और गलतफहमियां दूर होंगी।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज समझदारी से निर्णय लेना जरूरी है, विशेषकर साझेदारी से जुड़े मामलों में। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सेहत में सतर्कता जरूरी है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की देखरेख करें। लेन-देन से जुड़ा कोई विवाद निपट सकता है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। आय के नए अवसरों की तलाश में रहेंगे। धन संबंधी कोई मुद्दा तनाव दे सकता है। विदेश जा शिक्षा संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी पर अत्यधिक निर्भरता नुकसान दे सकती है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। अधिक काम के चलते थकान रहेगी। स्वभाव की उग्रता परेशानी ला सकती है। अनावश्यक बातों को साझा करने से बचें। किसी गलती के उजागर होने पर क्षमा मांगनी पड़ सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए योग-व्यायाम आवश्यक होगा। पारिवारिक मुद्दों पर मिल-बैठकर बातचीत से समाधान मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गुलाबी
जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना होगा। पुरानी बीमारी में सुधार लाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में तालमेल जरूरी है। किसी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है। संयम और धैर्य से कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता लौटेगी। अनावश्यक मामलों में बोलने से बचें। प्रेम प्रकट करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन
सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। नौकरी में किसी अटके काम में सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नियोजित कार्य समय पर पूरे होंगे और मन में संतोष बना रहेगा।