सरकारी कार्मिकों को वर्ष 2022 में 24 अक्तूबर को दिवाली मनाने के बाद 25 अक्तूबर को दफ्तर जाना होगा। गोवर्धन पूजा का अवकाश 26 अक्तूबर का होगा। हालांकि होली पर अधिकारी और कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मना पाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 के  सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसचिव उमेश कुमार के  मुताबिक हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा 25 अक्तूबर की जगह 26 अक्तूबर को होगी। इसलिए 25 अक्तूबर को अवकाश नहीं होगा। रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार के अवकाश के बाद 13 अगस्त को शनिवार और 14 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार तक लगातार चार दिन की छुट्टियों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। वर्ष 2022 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 29 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं।

पांच त्योहार रविवार के दिन
वर्ष 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 9 अक्तूबर को बारावफात और 25 दिसंबर को क्रिसमस रविवार के दिन होने से कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा।
सार्वजनिक अवकाश

  1. गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी (बुधवार)
  2. मो. हजरत अली का जन्मदिवस : 15 फरवरी (मंगलवार)
  3. महाशिवरात्रि - 1 मार्च (मंगलवार)
  4. होलिका दहन - 17 मार्च (बृहस्पतिवार)
  5. होली : 18 मार्च (शुक्रवार)
  6. राम नवमी : 10 अप्रैल (रविवार)
  7. डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती : 4 अप्रैल (बृहस्पतिवार)
  8. गुड फ्राइडे - 15 अप्रैल (शुक्रवार)
  9. ईद उल फितर - 3 मई (मंगलवार)
  10. बुद्ध पूर्णिमा - 16 मई (सोमवार)
  11. बकरीद - 10 जुलाई (रविवार)
  12. मोहर्रम- 9 अगस्त (मंगलवार)
  13. रक्षा बंधन - 12 अगस्त (शुक्रवार)
  14. स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त (सोमवार)
  15. जन्माष्टमी - 18 अगस्त (बृहस्पतिवार)
  16. महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्तूबर (रविवार)
  17. महानवमी  - 4 अक्तूबर  (मंगलवार)
  18. दशहरा - 5 अक्तूबर - (बुधवार)
  19. बारावफात - 9 अक्तूबर - (रविवार)
  20. दीपावली - 24 अक्तूबर -  (सोमवार)
  21. गोवर्धन पूजा - 26 अक्तूबर - (बुधवार)
  22. भैया दूज - 27 अक्तूबर - (बृहस्पतिवार)
  23. गुरु नानक जयंती - 8 नवंबर -(मंगलवार)
  24. क्रिसमस डे - 25 दिसंबर -( रविवार)

1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
वाणिज्यिक बैंकों में एक अप्रैल शुक्रवार को वार्षिक लेखाबंदी रहेगी।

गुरु गोविंद सिंह जयंती के दो अवकाश मिलेंगे
वर्ष 2021 में गुरु गोविंद सिंह जयंती दो बार आएगी। 9 जनवरी और 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश होगा। कार्यकारी आदेशों के तहत अवकाश सूची में तीन अवकाश निर्धारित किए हैं।

  1. गुरु गोविंद सिंह जयंती - 9 जनवरी - रविवार
  2. गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस - 24 नवंबर - बृहस्पतिवार
  3. गुरु गोविंद सिंह जयंती - 29 दिसंबर - बृहस्पतिवार