नई दिल्ली। फिल्म ‘केडी’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। गाने के कुछ सीन और बोल को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था।

इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कार्रवाई करते हुए अभिनेता संजय दत्त को समन जारी किया था। सोमवार को संजय दत्त इस विवाद से जुड़ी सुनवाई के लिए दिल्ली के जसोला स्थित NCW कार्यालय पहुंचे।

विवाद की वजह

आयोग ने गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में कथित रूप से आपत्तिजनक कंटेंट और अश्लीलता को लेकर नोटिस जारी किया था। इसी के तहत अभिनेता को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया गया।

NCW में पेशी

सोमवार को संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए, जहां गाने से जुड़े विवाद और उठाई गई आपत्तियों पर सुनवाई की गई। यह मामला सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।