फ्रांस ने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दे दिया है, ऐसा करने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश है. फ्रांस की संसद में यह नया इतिहास सोमवार को लिखा गया जहां सांसदों ने गर्भपात के लिए महिलाओं की स्वतंत्रता और उनका अधिकार सुनिश्चित करने के लिए 1958 के संविधान को संशोधित किया.

फ्रांस के संविधान में यह संशोधन फ्रांस के संविधान में कुल 25वां संशोधन है. सबसे खास बात ये है कि देश के संविधान में 2008 के बाद किया गया यह पहला संशोधन है. फ्रांस में पिछले कई दिनों से महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दिए जाने की मांग की जा रही थी. इसे लेकर कई सर्वे भी कराए गए थे, जिनमें 85% लोगों ने इसका समर्थन किया था.