नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार यह आमंत्रण ऐसे समय दिया गया है जब ईरान में खामेनेई के निधन के बाद बड़े स्तर पर शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है।

5 से 9 जुलाई तक चलेंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, खामेनेई की स्मृति में 5 से 9 जुलाई तक कई धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष आयोजन होंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि समारोह 9 जुलाई को मशहद में किया जाएगा।

भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए इस निमंत्रण पर अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

तीन दशक तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई

अयातुल्ला अली खामेनेई लगभग तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा, जिसमें कई देशों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।