संग्रहालय का कहना है क‍ि ह‍िटलर जैसे लोगों की जगह नहीं है

  • यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन दुनिया की नजरों में खलनायक बन गए हैं। पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका, यूरोप में पुतिन के खिलाफ रोज प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ पोस्‍टर्स में पुतिन को '21वीं सदी का हिटलर' बताया गया। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्‍यूजियम ने भी पुतिन की तुलना हिटलर से की है।
  • यहां पर पुतिन का एक वैक्‍स स्‍टैच्‍यू लगा हुआ था जिसे हटा दिया गया है। म्‍यूजियम के निदेशक ने न्‍यूज एजेंसी AFP से बातचीत में कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते उन्‍होंने यह फैसला किया है। गेविन म्‍यूजियम के डायरेक्‍टर ने कहा, 'हमने गेविन म्‍यूजियम में कभी भी हिटलर जैसे तानाशाहों को नहीं रखा, आज हम पुतिन को नहीं रखना चाहते।'
  • रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर व‍िश्व के कई देश खासे नाराज हैं. इस बीच कई देशों ने व‍िरोध करते हुए रूस पर कडे प्रत‍िबंध लगाने का फैसला क‍िया है. लेक‍िन इन सबको नजरअंदाज करते हुए रूस अपने रूख पर कायम है और यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमलों को अंजाम दे रहा है.
  • इस बीच, पेरिस स्थ‍ित ग्रीविन म्यूज‍ियम ने रूस के यूक्रेन पर हमले के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मोम के पुतले को हटा दिया.