अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने बताया है कि अमेरिका की नौसेना इस समय होर्मुज जलडमरूमूह्र से होकर गुजरने वाले तेल टैंकरों पर निगरानी रखने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिकी सेनाओं का तत्काल ध्यान ईरान की आक्रामक क्षमताओं और उनसे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला पर केंद्रित है।

क्रिस राइट ने कहा, "निगरानी अभियान की तैयारी जल्द होगी, लेकिन फिलहाल इसे लागू नहीं किया जा सकता। हमारे सभी सैन्य संसाधन इस समय ईरान के हथियारों और उन कारखानों को निशाना बनाने में व्यस्त हैं, जो इन क्षमताओं के लिए जरूरी सामग्री मुहैया कराते हैं।"

ऊर्जा मंत्री ने यह भी बताया कि अमेरिकी नौसेना इस अभियान को महीने के अंत तक शुरू करने के लिए तैयार हो सकती है और इस दिशा में रक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है।