दिल्ली। 75वें गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना के 80 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। 12 जवानों को मरणोपरांत ये सम्मान दिए जाएंगे। इनमें 6 कीर्ति चक्र (3 मरणोपरांत), 16 शौर्य चक्र (2 मरणोपरांत), 53 सेना मेडल (7 मरणोपरांत) समेत एक नौसेना और 4 वायुसेना मेडल शामिल हैं।

कैप्टन अंशुमान सिंह, आर्मी मेडिकल कोर, 26वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट, 9 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट के हवलदार अब्दुल माजिद और 55 राष्ट्रीय राइफल्स (ग्रेनेडियर्स) के सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

सेना के उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, मध्य सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। भारतीय वायु सेना के मैंटेनेंस कमांड प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

कीर्ति चक्र से सम्मानित 6 जवान

1- मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजीमेंट

2- कमांडर दीपेंद्र विक्रम, चौथी बटालियन सिख रेजीमेंट

3- कैप्टन अंशुमान सिंह (मरणोपरांत), 26वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट

4- हवलदार पवन यादव, 21वीं बटालियन महार रेजीमेंट

5- हवलदार अब्दुल माजिद (मरणोपरांत), 9वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट

6- सिपाही पवन कुमार (मरणोपरांत), 55वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स

शौर्य चक्र से सम्मानित 16 जवान

1. मानेओ फ्रांसिस, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट

2. अमनदीप जाखड़, चौथी बटालियन सिख रेजिमेंट

3. एमवी प्रांजल, 63वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल

4. अक्षत उपाध्याय, 20वीं बटालियन जाट रेजिमेंट

5. बैरिया संजय कुमार, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट

6. संजय कुमार, 9 असम राइफल्स

7. आलोक राव, 18 असम राइफल्स

8. परषोत्तम कुमार, सिविलियन

9. लेफ्टिनेंट बिमल रंजन, इंडियन आर्मी

10. शैलेश सिंह, भारतीय वायु सेना

11. हृषिकेश जयन, भारतीय वायु सेना

12. बिभोर कुमार सिंह, 205 कोबरा

13. मोहन लाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस

14. अमित रैना, जम्मू-कश्मीर पुलिस

15. फिरोज अहमद, जम्मू-कश्मीर पुलिस

16. वरुण सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस

सेना के चार अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा मैडल
भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, भारतीय सेना के उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, मध्य सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

भारतीय तटरक्षक बल के मुख्य महानिदेशक राकेश पाल को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय वायु सेना के रखरखाव कमान प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे ने पीवीएसएम से सम्मानित किया।

रेलवे सुरक्षा बल के 16 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 37 CISF जवानों को भी सम्मान
रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे सुरक्षा सुरक्षा बल (RPSF) के 16 कर्मचारियों को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक अवार्ड के लिए चुना गया। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, जिनके जीवन पर हिंदी फिल्म ‘12वीं फेल’ बनी है सहित 37 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बिहार में 6 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मार गिराने वाले SSB के 15 जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। CBI के 31 पूर्व और मौजूदा अफसरों को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जनवरी को एक समारोह में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार असाधारण बहादुरी, कलात्मक कौशल,नई सोच और बिना स्वार्थ सेवा के लिए दिए गए। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अत्यधिक इस्तेमाल के प्रति आगाह किया।