कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद अधीर रंजन चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान बंगाल में मतदाता सूची की गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर सांसद ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इसके अलावा अन्य राज्यों में बंगाली भाषी समुदाय के खिलाफ अलग-अलग हिंसा की घटनाओं पर भी चर्चा हुई।