सुप्रीम कोर्ट में दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, 14 हाईकोर्ट न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली बुधवार से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद संभालेंगे। इनके शपथ ग्रहण के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत कुल 34 न्यायाधीशों की संख्या पूर्ण हो जाएगी।

14 हाईकोर्ट न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश

सीजेआई बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 14 उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। यह निर्णय 25 और 26 अगस्त को हुई कॉलेजियम बैठकों में लिया गया।

स्थानांतरण के लिए सिफारिश किए गए न्यायाधीशों के नाम इस प्रकार हैं:

  • न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन: मध्य प्रदेश HC → छत्तीसगढ़ HC
  • न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल: छत्तीसगढ़ HC → इलाहाबाद HC
  • न्यायमूर्ति जे. निशा बानू: मद्रास HC → केरल HC
  • न्यायमूर्ति दिनेश मेहता: राजस्थान HC → दिल्ली HC
  • न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन: राजस्थान HC → दिल्ली HC
  • न्यायमूर्ति अरुण मोंगा: दिल्ली HC → राजस्थान HC
  • न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह: इलाहाबाद HC → पटना HC
  • न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल: इलाहाबाद HC → कलकत्ता HC
  • न्यायमूर्ति मानवेंद्रनाथ रॉय: गुजरात HC → आंध्र प्रदेश HC
  • न्यायमूर्ति दोनादी रमेश: इलाहाबाद HC → आंध्र प्रदेश HC
  • न्यायमूर्ति संदीप नटवरलाल भट्ट: गुजरात HC → मध्य प्रदेश HC
  • न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा: केरल HC → दिल्ली HC
  • न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू: दिल्ली HC → कर्नाटक HC
  • न्यायमूर्ति सुभेंदु सामंत: कलकत्ता HC → आंध्र प्रदेश HC

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कहा है कि इन स्थानांतरणों से न्यायपालिका में समुचित संतुलन और अनुभव का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here