अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एलो लिबांग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मंगलवार को सीएम पेमा खांडू ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. खांडू ने ट्वीट किया, मैंने कोविड-19 का आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है. मैं बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं. हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मैंने खुद को लोगों से अलग कर लिया है.
उन्होंने आगे कहा, जो लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं वो अपना कोरोना टेस्ट करवाएं और एसओपी का पालन करें.