असम पुलिस पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के लापता होने के मामले में लगातार सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, उन्हें आखिरी बार 5 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने और दुबई व अमेरिका में संपत्तियों के मालिक होने का आरोप लगाया था।
दिल्ली और हैदराबाद में छानबीन
इस आरोपों के बाद पवन खेड़ा अचानक लापता हो गए। मंगलवार को असम पुलिस की टीम नई दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके घर पहुंची। हालांकि, उस समय पवन खेड़ा हैदराबाद में थे। घर में दो घंटे की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।
हैदराबाद में, पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित पवन खेड़ा और उनकी पत्नी नीलिमा के घर के बाहर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बल तैनात कर दिया। स्थानीय पुलिस ने कहा कि असम पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन आने पर वे सहयोग करेंगे।
हिमंत सरमा का बयान
मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “असम पुलिस पाताल से भी लोगों को ढूंढ सकती है। मैं पवन खेड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। चुनावों में हमारी लक्ष्य कम से कम 100 सीटें जीतने का है।”