मॉस्को: भारत-चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक हो रही है. रात के करीब आठ बजे मॉस्को के कांग्रेस पार्क वोलकोंस्की होटल में बैठक शुरू हुई. इस मुलाकात से ठीक पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर भी दोनों नेता चर्चा करेंगे.