तेलंगाना में टीआरएस और वाईएसआरटीपी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब खबर है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन व वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला रेड्डी की कार को तेलंगाना पुलिस ने क्रेन की मदद से उठा लिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब शर्मिला रेड्डी कार में बैठीं थीं। 

https://twitter.com/ANI/status/1597502890494799872?s=20&t=Swa-83mrifRq7TtTRBHafg


हिरासत में ली गईं शर्मिला 
खबर है कि हैदराबाद पुलिस ने शर्मिला रेड्डी को हिरासत में ले लिया है। केसीआर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वाईएसआरटीपी प्रमुख सीएम आवास का घेराव करने जा रहीं थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सोमाजीगुडा से हिरासत में ले लिया। 

https://twitter.com/ANI/status/1597519326990413825?s=20&t=duuo0Lz3DvpXzMGEyBZy4w

एक दिन पहले समर्थकों के बीच हुई थी भिडंत 
इससे पहले मंगलवार को वाईएसआरटीपी और के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। यह घटना वारंगल में हुई थी। इसके बाद वाईएस शर्मिला रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक, वाईएसआरटीपी की प्रचार करने वाली बस को कुछ लोगों ने निशाना बनाया था। लोगों ने बस को आग के हवाले करने की कोशिश भी की। यह बस वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला रेड्डी के काफिले में थी। बस में आग लगाने का प्रयास करने वाले लोग मौके से फरार हो गए थे।