गोवा में प्रियंका ने कहा- बाहरी दलों से सतर्क रहें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि यदि गोवा के आगामी चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

गोवा में सियासी जमीन बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी पर परोक्ष निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने गोवा की जनता से कहा कि वह राज्य में बाहर से आने वाले ‘नए दलों’ से सतर्क रहे। गोवा की चुनावी राजनीति में बड़ी भूमिका पाने का प्रयास कर रही आप की आलोचना करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की जिम्मेदार है, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली यह पार्टी सत्तारूढ़ है। 

आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य किया
शुक्रवार को एक दिनी गोवा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने क्वयूपेम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मोरपीरला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से चर्चा की। प्रियंका ने आदिवासी महिलाओं के साथ उनका परंपरागत नृत्य भी किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि गोवा के वोटरों को संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जब आप इस बार वोट डालें तो अपने खुद के, अपने राज्य के और अपने परिवार के बारे में विचार करें। उन्होंने कहा कि यहां कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नई पार्टियां यहां आ रही हैं।

कांग्रेस महासचिव ने जनता से कहा कि इन दलों को वोट देने के पहले देखें कि उन्होंने जहां वो सत्ता में हैं, वहां क्या किया है? क्या वहां उन्होंने कोई विकास किया है? दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप वहां सांस तक नहीं ले सकते। प्रियंका गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही है जो आपके लिए काम करेगी। गोवा में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वह 30 फीसदी सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास व पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखा जाना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here