नई दिल्ली: ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न होने वाले मामलों पर निगरानी और नीतिगत कार्रवाई के लिए इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे नेतृत्व
इस ग्रुप की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इसके सदस्य केंद्रीय मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा अन्य संबंधित मंत्री भी शामिल हैं।
उद्देश्य और कार्य
सरकार का उद्देश्य इस ग्रुप के माध्यम से पश्चिम एशिया में उत्पन्न तनाव, कूटनीतिक मसले और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखना और समय पर नीतिगत निर्णय लेना है।