भारत में कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सबसे अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

पूरी दुनिया महामारी कोरोना वायरस से लोहा ले रही है। यहां पर एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। भारत इस महामारी से जुड़ी वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों में उपलब्ध करा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि मेड इन इंडिया वैक्सीन अब मेक्सिको पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को भारत में एक अक्टूबर 2020 से रोजाना होने वाली नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकवरी दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एक अक्टूबर 2020 के बाद से,राष्ट्र ने मृत्यु संख्या दर में भारी गिरावट दर्ज की है। देश में रविवार को कोरोना मृत्यु दर 1.5 (1.43%) से नीचे पहुंच गई। भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया में सबसे ज्यादा कम है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय जानकारी दी कि बीते 24 घंटे के अंदर 11,016 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 तक पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार “भारत में कोरोना वायरस रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह विश्व में सबसे ज्यादा है। कोरोना से स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 1,04,74,164 हो चुका है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here