कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अपने पास वित्त, कैबिनेट मामलों, खुफिया (इंटेलिजेंस) और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार जैसे अहम विभाग रखे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे को गृह विभाग (खुफिया को छोड़कर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग भी दिया गया है।

प्रमुख मंत्रियों को मिले विभाग

उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं—

  • यथेंद्र सिद्धारमैया — शहरी विकास विभाग
  • के.एच. मुनियप्पा — खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
  • के.जे. जॉर्ज — ऊर्जा और पर्यटन
  • एम.बी. पाटिल — बड़े एवं मध्यम उद्योग और बुनियादी ढांचा विकास
  • रामलिंग रेड्डी — सिंचाई विभाग
  • सतीश जारकिहोली — लोक निर्माण विभाग
  • कृष्णा बायरे गौड़ा — ग्रेटर बेंगलुरु विकास
  • यू.टी. खादर — स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
  • ईश्वर खांड्रे — ग्रामीण विकास और पंचायती राज
  • बायरथी सुरेश — परिवहन विभाग
  • शरण प्रकाश पाटिल — चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास

बाकी विभाग मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास ही रहेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद पहला बड़ा फैसला

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार समेत 14 विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद कांग्रेस के अंदर हुए समझौते के तहत सत्ता और मंत्रिमंडल का नया ढांचा तैयार किया गया।