नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के संदर्भ में राज्यों की तैयारियों और सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करना है।

बैठक का मुख्य फोकस

इस बातचीत में मुख्य जोर ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करने पर रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राज्यों को निर्देश देंगे कि नागरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों के लिए तैयारियों को और मजबूत किया जाए।