आज रविदास जयंती है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी है।
बुधवार सुबह देश के राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।