कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि तीनों कृषि विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं-महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं।'' कांग्रेस नेता ने मंगलवार को हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1354329467133411328?s=19