नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, उनके मंत्रियों और करीबी मित्रों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं और इसे “शर्म की बात” बताया।

राहुल गांधी ने क्या कहा:
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, “शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्रियों और आपके मित्रों का नाम ऐसे अपराधियों के साथ जुड़ा होना ही शर्मनाक है। आपने अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते में देश का डेटा दे दिया, किसानों और कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाया।”

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में कारोबारी गौतम अडानी पर चल रहे मुकदमे ने प्रधानमंत्री की नींद हराम कर रखी है। राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले 14 महीनों में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी और उनके मित्र अपने अनुसार जो सही समझें, करें। लेकिन कांग्रेस और वह खुद “देश की सुरक्षा में पीछे नहीं हटेंगे।”