नई दिल्ली। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को देशभर में देखा गया। दोपहर 03:20 बजे शुरू हुए इस ग्रहण की अवधि 03 घंटे 26 मिनट रही और शाम 06:46 बजे यह समाप्त हुआ। भारत में इस चंद्र ग्रहण का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ गया। इसके साथ ही सुबह 06:20 बजे ग्रहण का सूतक काल भी शुरू हो गया था।

ग्रहण के दौरान देशभर के मंदिरों के कपाट बंद रहे और घरों में पूजा-पाठ सहित सभी धार्मिक गतिविधियां और खानपान पर रोक रही। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, इसलिए अधिकांश लोग इस परंपरा का पालन करते नजर आए।

भारत में ग्रहण का दृश्य लगभग 20 से 25 मिनट तक देखा गया। विशेष रूप से शाम 04:34 बजे से 05:33 बजे तक यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहा। चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण का प्रभाव देखा गया और शाम 06:46 बजे यह समाप्त हो गया।

बड़े शहरों में चंद्र ग्रहण के दृश्य का समय:

  • दिल्ली-एनसीआर: 06:26 बजे

  • प्रयागराज: 06:08 बजे

  • कानपुर: 06:14 बजे

  • वाराणसी: 06:04 बजे

  • पटना और रांची: 05:55 बजे

  • कोलकाता: 05:43 बजे

  • भुवनेश्वर: 05:54 बजे

  • गुवाहाटी: 05:27 बजे

  • चेन्नई: 06:21 बजे

  • बेंगलुरु: 06:32 बजे

  • हैदराबाद: 06:26 बजे

  • ईटानगर: 05:07 बजे

ग्रहण के बाद क्या करें:
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, स्वयं स्नान करें और फिर ताजा भोजन ग्रहण करें।