केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.”