प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के यूरोप दौरे पर है. सोमवार को जर्मनी पहुंचने के बाद बर्लिन में भारतीय समुदाय से मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है.आज सुबह मैं बहुत हैरान था कि यहां इतनी ठंड है लेकिन कईं छोटे-छोटे बच्चे भी सुबह 4-4.30 बजे आ गए थे. आपका ये प्यार और आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत है.
वहीं पीएम मोदी अपने संबोधन में आगे कहा कि इस साल हम आज़ादी का 75 वर्ष मना रहे हैं. मैं देश का पहला प्रधानमंत्री ऐसा हूं जो आज़ाद हिंदुस्तान में पैदा हुआ हूं. भारत जब अपनी आज़ादी का 100 वर्ष मनाएगा, उस समय देश जिस ऊंचाई पर होगा उस लक्ष्य को लेकर आज हिंदुस्तान मजबूती के साथ एक के बाद एक कदम तेजी से आगे बढ़ रहा है.