नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व न केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक है, बल्कि व्रत के दौरान भोजन को लेकर भी लोगों की खास प्राथमिकताएं होती हैं। कई बार लंबे समय तक साबूदाना, कुट्टू या अन्य पारंपरिक व्रत वाले व्यंजन खाने से मन ऊब सकता है। ऐसे में आप चाहें तो अपनी व्रत वाली थाली में कुछ नया और एनर्जी से भरपूर शामिल कर सकते हैं।

इस बार के चैत्र नवरात्र में हम आपके लिए लाए हैं दो आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज – राजगिरा भेल और पनीर-लौकी का चीला, जो बनाने में झटपट और खाने में टेस्टी हैं।

1) राजगिरा भेल

सामग्री:

  • 2 कप फूला हुआ राजगिरा

  • ½ कप मूंगफली

  • ¼ कप कटे हुए काजू-बादाम

  • 10-12 करी पत्ते

  • 2 चम्मच किशमिश

  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल

  • स्वादानुसार सेंधा नमक

  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 चम्मच शुद्ध देसी घी

  • हरी सब्जियों के लिए: 1 टमाटर, 1 खीरा, 1 छोटी गाजर, थोड़ा हरा धनिया, ½ चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि:

  1. कड़ाही में घी गर्म करें और करी पत्ते डालें।

  2. मूंगफली डालकर 3-4 मिनट सेंकें।

  3. काजू-बादाम डालकर 2 मिनट और भूनें।

  4. सूखा नारियल और किशमिश डालकर 30 सेकंड भूनें।

  5. फूला राजगिरा, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर 1-2 मिनट मिक्स करें।

  6. ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।

  7. परोसने से पहले कटे सब्जियां और नींबू का रस मिलाकर ताजा और क्रंची भेल तैयार करें।


2) पनीर-लौकी का चीला

सामग्री:

  • 200 ग्राम पनीर

  • ½ लौकी

  • ¼ कप कुट्टू का आटा

  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर

  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी

  • ¼ कप हरा धनिया

  • सेंधा नमक

  • घी और पानी

बनाने की विधि:

  1. लौकी और पनीर को कद्दूकस कर लें।

  2. इसमें कुट्टू का आटा, मसाले, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।

  3. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

  4. नॉन-स्टिक पैन पर हल्का घी लगाकर घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं।

  5. मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक सेंकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंकें।

  6. गरमागरम चीला दही या धनिया चटनी के साथ परोसें।