दिल्ली: रघुबीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग, दो लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- आग चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी।
- ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लगी।
- हादसे में 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद झुलस गए।
रघुबीर नगर। सोमवार सुबह रघुबीर नगर इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में दो लोग झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है।
दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4:42 बजे रघुबीर नगर के आर ब्लॉक स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
जांच में सामने आया कि जिस इमारत में आग लगी, वह चार मंजिला है। इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल कर्मियों ने सुबह 5:25 बजे आग पर काबू पा लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.