स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के साथ शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो

HIGHLIGHTS
- रकुल प्रीत सिंह ने तिरंगा लहराते हुए वीडियो शेयर किया।
- भूमि पेडनेकर ने तिरंगे को सलामी देते हुए तस्वीर साझा की।
- अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लेकर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े किस्से याद किए।
आज 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व के इस खास अवसर पर देशवासी आजादी की खुशी मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो साझा किए।
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान। रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान।'
भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। पहली तस्वीर में वह तिरंगे के सामने उसे सलामी देती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा नोट भी साझा किया।
रवीना टंडन
अनुभवी एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह झंडा फहराती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
अनुपम खेर
वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने हाथ में तिरंगा लिए एक भावुक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े किस्सों को याद किया। इसके साथ उन्होंने एक बड़े कैप्शन के जरिए सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक्स पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'
ट्विंकल खन्ना
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किले का है, जिसमें ट्विंकल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कंगना रनौत
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में वह भारत का झंडा लहराती नजर आईं।
रवि किशन
अभिनेता रवि किशन ने लाल किले के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही।
रोहित सराफ
एक्टर रोहित सराफ ने तिरंगा लहराते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हुए 'जय हिंद' लिखा।
गुरु रंधावा
सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरा प्यार, मेरा गौरव, मेरी मातृभूमि, मेरा सब कुछ। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राउड इंडियन।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तिरंगे से सजी इमारतें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में उनकी बेटी भारतीय झंडे को देखकर सलामी देती नजर आ रही है। कैप्शन में बिपाशा ने 'मेरा भारत महान' लिखा।
माधुरी दीक्षित
अनुभवी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.