मुंबई में चाय में चीनी को लेकर विवाद, दुकानदार की पिटाई; CCTV फुटेज आया सामने

HIGHLIGHTS
- पीड़ित गुलाम मोहम्मद नईम सुन्नी मस्जिद के बाहर चाय की दुकान लगाते हैं।
- घायल दुकानदार का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- सामने आए वीडियो में कई लोग नईम के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई। मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा स्थित आनंद नगर इलाके में चाय में चीनी को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि सुन्नी मस्जिद के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले गुलाम मोहम्मद नईम के साथ बतियारा नन्नू और उसके कुछ साथियों ने मारपीट की।
बताया गया है कि चाय में चीनी न होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद नईम की कथित तौर पर पिटाई की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कई लोग नईम के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में उन्हें काफी चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने ओशिवारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.