मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का भी नाम

HIGHLIGHTS
- 23 अक्टूबर को सुबह 11:31 बजे धमकी भरा ईमेल भेजा गया।
- ईमेल में 31 अक्टूबर को मुंबई के एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई।
- महालक्ष्मी रेस कोर्स को भी 27 नवंबर के लिए निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायक दिलजीत दोसांझ का भी नाम शामिल है। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई है, जबकि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की चेतावनी दी गई है। दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होना है।
धमकी भरे ईमेल में क्या कहा गया?
23 अक्टूबर को सुबह 11:31 बजे भेजे गए ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई। इसके अलावा, 31 अक्टूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम धमाका करने की धमकी भी दी गई है। ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल, धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है।
डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। इसके अलावा, दादर के स्कूलों को भी धमकियां मिली हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.