IPS आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, मायावती ने सरकार को घेरा

HIGHLIGHTS
- घटना के बाद मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने वारदात को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया।
- मायावती ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
घटना पर मायावती ने जताया दुख और चिंता
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि यूपी के अंबेडकरनगर जिले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद है। उन्होंने इस वारदात को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहद चिंताजनक बताया।
‘जब पुलिस अधिकारी का परिवार सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या?’
मायावती ने सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटना के बाद आम लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात किसी बड़े पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
बसपा सुप्रीमो ने राज्य सरकार से मामले में तत्काल और कड़ा कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को घटना का उचित संज्ञान लेना चाहिए और वारदात में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.