ई-रिक्शा की सुरक्षा जांच के लिए तैयार होंगे नए मानक, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

HIGHLIGHTS
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अहम जानकारी दी।
- सरकार ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रही है।
- गडकरी ने सड़क सुरक्षा को सरकार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक विकसित कर रही है।
गडकरी ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए अहम मुद्दा है।
उन्होंने बताया कि देश में हर साल लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपायों को बेहतर बनाने के लिए सरकार ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तरह सुरक्षा मानक तैयार कर रही है।
भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। यह देश की आधिकारिक स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली है। इसके तहत यात्री कारों का क्रैश टेस्ट किया जाता है और सुरक्षा प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक से पांच स्टार तक की रेटिंग दी जाती है। इस प्रक्रिया में टक्कर के दौरान वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से वाहनों का आकलन किया जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.