भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 अप्रैल को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद की जगह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
रिवर्स फिक्स्चर में भी बदलाव
दोनों टीमों के बीच 21 मई को होने वाला दूसरा मुकाबला भी स्थान बदल दिया गया है। यह मैच अब चेन्नई के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
चुनाव के कारण लिया गया फैसला
बीसीसीआई के अनुसार, यह बदलाव गुजरात में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की प्रशासनिक या सुरक्षा संबंधी समस्या न उत्पन्न हो।
इस बदलाव के बाद दोनों टीमों के होम-एंड-अवे फिक्स्चर की जगहों में अदला-बदली हो गई है, जिससे दर्शकों और फ्रेंचाइज़ी को नए शेड्यूल के अनुसार तैयारी करनी होगी।