IPL 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक और हार का सामना करना पड़ा, जहां वह 160 रनों के लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच सकी। लखनऊ की पूरी पारी 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई और टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी।
इस मुकाबले में राजस्थान की जीत के हीरो तेज गेंदबाज Jofra Archer रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने लखनऊ के बल्लेबाज टिक नहीं सके।
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Yashasvi Jaiswal ने 22 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी और Dhruv Jurel जल्दी आउट हो गए। कप्तान Riyan Parag भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में मध्यक्रम में Ravindra Jadeja ने जिम्मेदारी संभाली और 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर टीम को 159 रन तक पहुंचाया।
लखनऊ की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती तीन ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। आयुष बडोनी रन आउट हुए, जबकि कप्तान Rishabh Pant और Aiden Markram खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद Nicholas Pooran ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके। ओपनर Mitchell Marsh ने 55 रन जरूर बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
राजस्थान के गेंदबाजों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया। आर्चर के अलावा नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जडेजा और बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम के 7 मैचों में 10 अंक हो गए हैं, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स 9वें स्थान पर पहुंच गई है।