पटना, (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और महागठबंधन के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विधानसभा सचिवालय ने कहा कि मतदान शुक्रवार को होना है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद बुधवार को भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद रिक्त हो गया था। सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।