भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नबीन को औपचारिक रूप से पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट करके उनके पदभार संभालने की घोषणा की।
नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री भी हैं और उन्हें पार्टी में इस अहम पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।