बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी क्षेत्र के रहने वाले मो. रेहान की मुंबई में मौत हो गई। वह सोमवार को ही मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया घूम रहा था। इस नाव हादसे में कुल 13 लोग की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे, जिसमें रेहान का एक दोस्त भी शमिल था और दिल्ली घूमने के बाद मुंबई गया था और इसी दौरान हादसा हो गया। रेहान की मौत से परिजन में मची चीत्कार और रो-रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें, इस हादसे में मुजफ्फरपुर जिले के दो युवक शामिल थे, जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप में इलाजरत है। मृतक मो. रेहान शहर के चर्चित खालसा रेडीमेड गारमेंट में बतौर सेल्स मैनेजर का काम करता था और वह अपने दोस्त हर्ष कुमार के साथ पहले दिल्ली गया और फिर वहां से मुंबई घूमने के लिए गया था, इस बीच घटना घट गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है और घर में परिजन को ढाढ़स बढ़ाने के लिए लोग आ रहे हैं।
मृतक रेहान के पिता ने बताया कि वह 11 दिसंबर को अपने शॉप के ऑनर के साथ में पहले दिल्ली में गया था घूमने के लिए। फिर उसके बाद मुंबई गया। कल रात को इस मामले की भी जानकारी मुंबई पुलिस से नगर थाना को और फिर नगर थाना की पुलिस ने हमें बताया कि घटना हुई है। हमारा लड़का सोमवार को मुंबई गया था और इसी दौरान घटना हो गई। रेहान की मौत से परिजनों में मातम छा गया है।