पूर्णिया पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा स्मैक का खेप बरामद किया है। पुलिस ने पांच किलो 190 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्कर भारी मात्रा स्मैक को मणिपुर से लाकर पूर्णिया के विभिन्न इलाकों में खपाने वाले थे। पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है।
बरामद स्मैक की बाजार मूल्य दो करोड़ से अधिक में आंकी जा रही है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर के पास से एक 50 रुपये का नेपाली नोट भी बरामद किया है। पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने स्मैक तस्करी के जिले में चल रहे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।
गिरफ्तार स्मैक तस्कर की पहचान सदर थाना खुश्कीबाग निवासी महावीर प्रसाद विश्वास के पुत्र रौनक कुमार और मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र रिक्की सिंह के रूप में की गई है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार थाना सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्त के दौरान समय 02:15 बजे बलौरी स्थित NH-31 के ओवर ब्रीज पर थे। उसी समय मरंगा के तरफ से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार आ रही थी, जो पुलिस बल को देखकर पहले धीमी हुई और फिर घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।
जब उस कार के पास पुलिस बल जाने लगी तो उस कार से एक व्यक्ति निकलकर भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति और कार का विधिवत तलाशी लिया गया तो कार की डिक्की से प्लास्टिक में बंधा हुआ कुल 5.190 किलो ग्राम स्मैक और अन्य सामान बरामद हुआ। साथ ही 50 रुपये का नेपाली नोट भी बरामद किया गया है।
बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूर्णिया पुलिस ने पहली बार इतना भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तार तस्कर के घर पर स्मैक बनाया जाता था या फिर पूर्णिया जिले के विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। आरोपियों ने बताया कि वो मणिपुर से स्मैक लेकर आए थे, जिसे वो पूर्णिया जिले में सप्लाई करने जा रहे थे।