बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। फर्स्ट फेज में वर्ग छह से आठ कक्षा के कुल छह विषयों के शिक्षकों के 16989 पदों पर रिजल्ट दिया है। वहीं वर्ग एक से पांच में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें कुल 21,911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें सामान्य (शिक्षा विभाग) में 18,641, सामान्य (अनु. जाति-जनजाति कल्याण विभाग) 172, उर्दू 3, 054 और बांग्ला में 44 अभ्यर्थी पास हुए।
बेहतर ढंग से तैयार किया गया रिजल्ट
आयोग का दावा है कि रिजल्ट बेहतर ढंग से तैयार किए गए हैं। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षा विभाग से रोस्टर मिलते ही रिजल्ट तैयारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को कक्षा 6-8 और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 के रिजल्ट जारी किये गये हैं। शेष कक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
सुबह नौ बजे ही आयोग पहुंचे अध्यक्ष
आज सुबह नौ बजे ही बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार आयोग पहुंच गए। वह लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बीपीएससी सूत्रों की मानें तो नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। टीजीटी और पीजीटी रोस्टर नहीं मिलने के कारण इस रिजल्ट को तैयार करने में समय लग रहा है।
नई वैकेंसी चार्ट जारी की थी
टीआरई 3 के लिए वर्ग एक से पांच और वर्ग छह से आठ के नई वैकेंसी चार्ट जारी की गई थी। इसमें अनारक्षित श्रेणी की सीटों में इजाफा किया है। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार, अब 84 हजार 581 पदों पर भर्ती होगी। पहले 87774 पदों पर वैकेंसी निकली थी।
19 से 22 जुलाई को ली गई थी परीक्षा
बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की थी। मूलतः यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा। आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
BPSC TRE 3 Result: घोषित होने पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अपने विषय के परिणाम लिंक पर जाएं।
- परिणाम अधिसूचना और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- फाइल डाउनलोड करें।
- अपना परिणाम जांचें।
आप अपने विषय का रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंग्रेजी विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
हिंदी विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
उर्दू विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
संस्कृत विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
गणित और विज्ञान विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें।
सामान्य वर्ग 1-5 के लिए यहां क्लिक करें ।