शादी विवाह का मौसम है और ऐसे में लुटेरी दुल्हन भी खूब चर्चा में है। एक सप्ताह पहले मुजफ्फरपुर में शादी के दस दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन सारा गहना और नगदी लेकर फरार हो गई थी। अब लुटेरी दुल्हन ने भाजपा नेता को निशाना बनाया है। मामला किशनगंज का है।

भाजपा नेता को लगाया चुना 

घटना के संबंध में धर्मगंज निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका से  29 अप्रैल 2024 को कोर्ट में विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने फिर मंदिर में शादी की। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन भाजपा नेता को बरगलाकर लगभग 30 से 35 लाख रुपए लेकर अपने मायके भेज दी और फिर एक दिन मौका देखकर ससुराल से फरार हो गई।

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan

ऐसे चुना लगा गई लुटेरी दुल्हन 
शुरूआती समय में भाजपा नेता को कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी सारा रुपया लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसी के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते थे। लड़की ने उनको बरगलाकर उनसे मोटी रकम भी लिए, जिससे लुटेरी दुल्हन के घर वालों ने जमीन भी खरीदा। भाजपा नेता ने कहा कि मुझसे रुपये ऐंठकर अब इनलोगों ने लड़की को गायब कर दिया है।

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan

पूर्व में भी कर चुकी है ऐसी घटना  
भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी वह बंगाल के कानकी निवासी एक युवक को 9 महीने तक चुना लगाया है। अब सारी जानकारी होने के बाद पीड़ित राकेश गुप्ता ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया है। हालांकि लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से उसके बेटी की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी।

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan

लड़की की मां ने रुपया लेने से किया इंकार 
लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वह डॉक्टर से दिखाने सिलीगुड़ी गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने  से भी इंकार किया है।सोशल मीडिया पर लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी की तस्वीर वायरल हो रही है। मामला दर्ज होने बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लुटेरी दुल्हन चर्चा में है।