सहरसा में स्कूल छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। स्वाति मालीवाल ने सीएम नीतीश से सहरसा में स्कूली छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एसआईटी जांच की मांग की है। साथ ही आग्रह किया है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। \

बीते गुरुवार को सीएम नीतीश को लिखी चिट्टी में स्वाति मालीवाल ने इस मामले में कड़ी जांच का आग्रह किया है और राज्य सरकार से पीड़िता को कानून मदद मिलनी चाहिए साथ ही मुआवजा भी दें। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग इस घटना के संबंध में शिकायत मिली।  
 

चिट्ठी में उन्होंने कहा कि आरोप है कि स्कूल प्रबंधक का 30 साल का बेटा बीते दो साल से लगातार स्कूल के अंदर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।