छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 12 किलो गांजा बरामद किया है। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने बैग में गांजा रखकर एक व्यक्ति मौजूद है। सूचनास्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम पार्थी मंडल निवासी मलकानगिरी (ओडिशा) बताया है। पार्थी मंडल के पास से पांच किलो गांजा जब्त किया गया। इसी तरह भाठगांव राधा स्वामी नगर स्थित सांई मंदिर के पास गांजा की तस्करी करते चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के विनीत शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विनीत के पास से छह किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। बता दें कि राजधानी में आए दिन गांजा तस्करी करते आरोपितों को दबोचा जा रहा है।